आगरालीक्स ..आगरा में बारिश से हवा में घुले अति सूक्ष्म कण और प्रदूषक तत्व धुल गए, आगरा का एक्यूआई बहुत नीचे पहुंच गया है, 16 नवंबर को आगरा का एक्यूआई 148 रिकॉर्ड किया गया।
आगरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 300 से 400 के बीच में बना हुआ था, इसमें हवा में घुली कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से नौ गुना से अधिक और अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से पांच गुना से अधिक थी। मगर, रविवार को हुई बारिश से प्रदूषक तत्व धुल गए, आगरा में 16 नवंबर को 148 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
एक्यूआई
0-50, अच्छी
51-100, संतोषजनक
101-200, मध्यम
201-300, खराब
301-400, बहुत खराब
401-500, खतरनाक