आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल की टिकट को ब्लैक में बेचने के आरोप में साइबर कैफे संचालक को पुलिस ने अरेस्ट किया है। साइबर कैफे संचालक पर आरोप है कि वह आनलाइन टिकट बुक कराने के बाद ब्लैक मे 45 रुपये की टिक 100 रुपये से अधिक में ब्लैक में बेच रहा था।
आगरा में ताजमहल पर दो स्लॉट में 2500- 2500 पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए आनलाइन टिकट बुक करानी पड रही है। पर्यटकों से कमाई करने के लिए शातिर सक्रिय हो गए हैं। वे पहले ही आनलाइन टिकट बुक करा लेते हैं, पर्यटक ताजमहल पर पहुंचने के बाद टिकट बुक कराने का प्रयास करते हैं लेकिन तब तक सभी टिकट बुक हो चुकी होती हैं। यहां घूम रहे दलाल पर्यटकों को 45 रुपये की टिकट 100 रुपये में ब्लैक में बेच रहे हैं। थाना पर्यटन प्रभारी का मीडिया से कहना है कि ताजगंज क्षेत्र के तिवारी साइबर कैफे के संचालक हर्ष तिवारी को अरेस्ट कर लिया, उस पर आरोप है कि उसने आनलाइन टिकट बुक कराने के बाद लपके के माध्यम से दिल्ली के पर्यटकों को बचेच दी।