आगरालीक्स ..आगरा में एंपोरियम संचालक ज्वैलर को होटल में बंधकर बनाकर पीटने पर तेल माफिया मनोज गोयल पर जनलेवा हमले में मुकदमा।
आगरा के फ्री गंज निवासी पवन जैन का फतेहाबाद रोड पर एंपोरियम और ज्वैलरी शोरूम है। पवन जैन ने जीवनी मंडी स्थित होटल ताज वे इन 19 नवंबर को एक सगाई समारोह के लिए बुकिंग कराई थी, बुधवार रात को वे होटल की व्यवस्थाएं देखने गए थे। सफाई ठीक ना होने पर होटल संचालक मनोज गोयल से शिकायत की, इसे लेकर विवाद हो गया, मारपीट होने लगी। आरोप है कि पवन जैन के साथ मारपीट की, गाली गलौज की, गाडी तोड दी। एम्पोरियम संचालक पवन जैन की तहरीर पर मनोज गोयल और उसके साथियों के खिलाफ थाना छत्ता में जानलेवा हमला, बंधक बनाने और तोड़फोड़ करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। तेल माफिया मनोज गोयल और उसके साथी पुलिस हिरासत में हैं।