आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल में बिना टिकट प्रवेश दिया जा रहा है, विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन गुरुवार को देश भर के स्मारकों में प्रवेश फ्री है।
19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है, विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर देश भर के स्मारकों में बिना टिकट प्रवेश दिया जा रहा है। आगरा के ताजमहल में भी पर्यटकों को बिना टिकट प्रवेश दिया जा रहा है लेकिन यहां पांच हजार पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। जबकि आगरा किला में 2500 और अन्य स्मारकों में दो हजार पर्यटकों को ही प्रवेश मिलेगा।