आगरालीक्स.. आगरा में कालेज गई बीकॉम की छात्रा गायब, ट्रांसपोर्टर पिता ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है, पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।
आगरा के एत्माउददौला क्षेत्र की रहने वाली 18 साल की छात्रा खंदारी से बीकॉम कर रही है, छात्रा के पिता ट्रांसपोर्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि छात्रा सुबह 11 बजे घर से निकली थी, इसके बाद उसका कोई पता नहीं है। ट्रांसपोर्टर पिता थाने पर मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें चौकी भेज दिया। इस मामले में विधायक राम प्रताप सिंह चौहान के हस्तक्षेप करने पर रात नौ बजे मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।