आगरालीक्स..केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं जो एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक जारी रहेंगी.
एक दिसंबर से जारी होंगे नये नियम
कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस. एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक जारी होंगे नये नियम. नये नियमों में कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक गतिविधियों की परमीशन होगी. स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि निर्धारित कंटेनमेंट जोन में नियमों का कडाई से पालन किया जाए.सर्विलांस और सावधानी को लेकर कहा गया है कि जिन इलाकों में पाबंदी लगाई गई हैं, वहां पर सख्ती से नियमों का पालन किया जाए.
बरकरार रखी जाए गिरावट
गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना के मामलों में जो गिरावट आई है इसे बरकरार रख जाए और कोविड प्रोटोकॉल का कडाई से पालन किया जाए साथ ही भीडभाड वाली जगहों पर सावधानी बरतने और भीड को नियंित्रत करने को कहा गया है.