आगरालीक्स.. आगरा में 26 नवंबर को न्यूज पेपरों में प्रकाशित खबरें, कोरोना की रोकथाम को दिसंबर के लिए गाइड लाइन जारी , आगरा में पिंक टायलेट का करार निरस्त।
26 नवंबर प्रेस रिव्यू
कोरोना की निगरानी और रोकथाम के लिए होम मिनिस्ट्री ने जारी किए दिशा निर्देश, कंटेनमेंट जोन के बाहर लॉकडाउन की मंजूरी जरूरी, रात्रि
कर्फ्यू की छूट, स्वीमिंग पूल केवल खिलाडियों की ट्रनिंग के लिए खुलेंगे, सभागारों में केवल कारोबारी बैठ सकेंगे। कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का 72 घंटे में लगाना होगा पता। पंजाब में एक दिसंबर से रात्रि कर्फ्यू दोबारा लागू। पीएम मोदी ने कहा आत्मविश्वास बढाने वाला है नई शिक्षा नीति में बदलाव, मथुरा के तत्कालीन उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार को कामकाज में मनमानी करने पर किया निलंबित।

नौ सेना के लिए दो अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन, कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल नहीं रहे, महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन। 27 से यूपी सहित उत्तर भारत में शीत लहर के आसार। सितम ढहाएगी सर्दी, कल से गिरेगा तापमान। क्रषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोका, सीमा सील, अंबाला में प्रदर्शन, यूपी में एस्मा, छह महीने हडताल पर रहेगा प्रतिबंध। सीएम योगी के फर्जी लेडरपैड से नियुक्ति के मामले में केस दर्ज, लक्ष्मी विलास बैंक का विलय मंजूर। धर्मांतरण संबंधी अध्यादेश राज्यपाल को भेजा। जीएसटी फर्जी बिल मास्टर माइंड को दबोचा, 115 फर्जी कंपनियां बनाने वाला अरेस्ट। मोलाना कल्बे सादिक सुपुर्द ए खाक, अगले सत्र से नहीं होगी राज्य इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा, एक जिला एक उत्पाद अभियान को आगे बढाएं छात्र। चार करोड को लगेगा टीका, यूपी में पहले चरण की कोरोना वैक्सीन लगाने की व्यवस्था। 4 लाख तीन हजार लीटर कोरोना वैक्सीन रखने का इंतजाम। भाजपा विधायक को लालू यादव ने किया फोन, मचा हंगामा।

वैंकैयानायडू ने कहा पटाखों पर कोर्ट का फैसला चिंतित करने वाला, 36 हजार करोड के गंगा एक्सप्रेस वे को हरी झंडी, 12 शहरों से गुजरेगा, 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे। राजपथ पर अयोध्या का वैभव देखेगी दुनिया, यूपी में तीन हजार करोड निवेश करेगी आईओसी। बैंकों में आज हडताल एसबीआई बेअसर।
अमर उजाला ई संवाद में महिलाओं ने किए सवाल, बाजारों में छेडछाछ, शराब के ठेकों से कसी जाती हैं फब्तियां।
विवि में एमए, एमएससी और एमकॉम में प्रवेश प्रक्रिया पांच दिसंबर तक बढी।
आगरा मेट्रो के लिए टनल की खुदाई में बाहर नहीं निकलेगी मिटटी

दैनिक जागरण कोरोना से एक और मौत, 74 नए केस
क्रषि कानून के विरोध के लिए दिल्ली जा रहीं मेधा पाटकर को सैंया बॉर्डर पर पुलिस ने रोका।
एक लाख की मिठाई से चर्चा में आए इंस्पेक्टर का तबादला।
हिंदुस्तान जोंस मिल बम धमाके के प्रकरण में मातंगी बिल्डर की सेवा पर इंस्पेक्टर छत्ता सुनील दत्त निलंबित
नाचो गाओ धूम मचाओ काहे को रोना , हर जगह शादियां, बुक रहे सभी इंतजाम
एक दिन में 150 करोड का कारोबार
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/