आगरालीक्स.. आगरा के प्रतिष्ठित लेप्रोस्कोपिक सर्जन ने आपरेशन करते समय सर्जिकल ब्लड पेट में छोड दिया, मुकदमा दर्ज करने के लिए अदालत ने न्यू आगरा थाने को आदेश दिए हैं।
ललितपुरख् राम नगर निवासी गौरव कुशवाह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, इसमें कहा था कि पेट में दर्द होने पर 21 जून 20.16 को बाईपास मार्ग स्थित सचखंड मौर्या हास्पिटल में लेप्रोस्कोपिक सर्जनडॉ सिद्धार्थ धर को दिखाया। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने के बाद कहा कि पेट में पथरी और आपरेशन कराने की सलाह दी। 22 जून को आपरेशन कर दिया गया, तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा, लेकिन पेट दर्द बंद नहीं हुआ। डॉक्टर ने दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया, कुछ दवाएं दे दीं, इसके बाद भी पेट दर्द ठीक नहीं हुआ।
दिल्ली के अस्पताल में जांच में पता चला सर्जिकल ब्लेड
पेट में लगातार दर्द रहने पर गौरव कुशवाह ने दिल्ली के अस्पताल में जांच कराई। जांच में बताया गया कि उनके पेट में सर्जिकल ब्लेड है, वे 14 अक्टूबर 2019 को मौर्या हास्पिटल में शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ गाली गलौज और अभद्रता की गई। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट रुमाना अहमद ने थाना न्यू आगरा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।