आगरालीक्स.. आगरा में आज सामाजिक संस्था सेवा आगरा द्वारा सुल्तानगंज की पुलिया चौराहे पर राहगीरों, वाहन चालकों को मास्क, सेनीटाइजर्स और यातायात जागरुकता के पत्रक वितरित किए गए.
यातायात के नियमों के पालन पर जोर संस्था के अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने कोरोना नियंत्रिण के लिए मास्क व सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया. संस्था की संस्थापिका सुमन गोयल ने मास्क और हेलमेट का प्रयोग करने पर जोर दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी ट्रेफिक प्रशांत कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उन्होंने हेलमेट लगाने और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को कहा. इस मौके पर यातायात निरीक्षक आनन्द कुमार, ओझा, विजय वर्मा, अशोक सबलनानी, हरीओम गोयल, मुकेश अग्रवाल, डा. एसपी सिंह, ऋषभ बंसल, मोहित सिंघल, विकास विवेक आदि मौजूद थे.