आगरालीक्स…फिल्म कलाकार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के घर में आज दो नवजात कन्याओं का आगमन हुआ है. उनकी बेटी अहाना देओल मां बन गई हैं, वह भी दो—दो बेटियों की.
यह खुशखबरी खुद अहाना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. एक ग्रीटिंग शेयर करते हुए अहाना ने हेमा और धर्मेंद्र को ओवरजोएड ग्रैंड पेरेंट्स करार दिया है.
अहाना ने अपने ग्रीटिंग कार्ड में लिखा है कि कभी—कभी मिरेकल्स पेयर में होता है. उसने लिखा है कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि घर में दो बेटियों का आगमन हुआ है.