आगरालीक्स… आगरा में एक बैंक में काम कर रही युवती ने शादी की वेबसाइट से रिश्ता चुना, युवक से बातचीत होने लगी, युवक ने बैंक कर्मी युवती को अपने जाल में फंसाकर दो लाख रुपये अपने एकाउंट में जमा करा लिए। रिश्ते की बात आगे बढी तो मामला खुल गया। युवक ने खुद को दिल्ली का बताया था लेकिन वह झारखंड का रहने वाला निकला।
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र निवासी बैंक में कार्यरत युवती ने शादी के लिए मैरिज वेबसाइट की मदद ली, उसे एक युवक पसंद आ गया। युवक ने अपनी प्रोफाइल में पता दिल्ली का लिखा था, उससे बात की गई तो बताया कि सिविल की तैयारी कर रहा है। युवती भी उससे इम्प्रेस हो गई, पफोन पर बातें होने लगी, युवक ने सिविल की तैयारी के लिए कोचिंग ज्वाइन करने के लिए पैसे मांगे, बैंक कर्मी युवती से 125 लाख रुपये अपने एकाउंट में जमा करा लिए, 70 हजार रुपये उसके रिश्तेदार से ले लिए।
खुल गया मामला, एकाउंट में रुपये हुए ट्रांसफर
बैंककर्मी युवती के घर वालों ने युवक से शादी करने के लिए कहा, इस पर वह टालने लगा। परिजनों ने पडताल की तो पता चल गया कि युवक छूट बोल रहा है, वह झारखंड का रहने वाला है। युवती की शिकायत पर आगरा की साइबर सेल ने जांच की, युवक से बैंककर्मी युवती के एकाउंट में रुपये जमा करा दिए।