आगरालीक्स ..आगरा में शादी में शामिल होकर लौट रहे परिवार की कार यमुना एक्सप्रेस पर डिवाइड पर चढी, दर्दनाक हादसे में मां बेटी की मौत।
आगरा में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लापजत नगर दिल्ली निवासी हरीश नामदेव अपनी पत्नी मनीषा, बेटी मानसी, बेटा वैभव और विशेष नामदेव के साथ शनिवार शाम को कार से यमुना एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए निकले। मथुरा के सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के समीप झपकी में अनियंत्रित होने पर कार डिवाइडर में टकराने के बाद रेलिंग तोडकर दूसरे रोड पर जाकर पलट गई। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भेज दिया। इंस्पेक्टर महाराज सिंह का मीडिया से कहना है कि हादसे में कार में सवार महिला मनीषा (50) और उनकी बेटी मानसी (25) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हरीश नामदेव और बेटे वैभव व विशेष की हालत गंभीर है।