आगरालीक्स.. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अश्वेत की बेटी से मांगी माफी,
बोको हरम ने 110 लोगों के सिर काटे,
बोको हरम ने 110 लोगों के सिर काटे

नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हरम ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। आतंकवादियों ने 110 लोगों के सिर काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आतंकवादी इन लोगों की महिलाओँ को भी अपने साथ ले गए हैं। मारे जाने वाले अधिकांश लोग मछुआरे और किसान हैं। नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक एडवर्ड कल्लोन ने कहा कि इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना कोशोबे की है, जो मुख्य शहर मैदूगुरी के पास स्थित है।
बाइडन की प्रेस टीम में सिर्फ महिलाएं
अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी वरिष्ठ प्रेस टीम में केवल महिलाओं को ही शामिल किया है। अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति की प्रेस टीम में केवल महिलाओं को शामिल किया गयाहै। इस टीम का नेतृत्व केट बेडिंगफील्ड करेंगी। केट बाइडन की प्रचार की कमान भी वहीं संभाल चुकी हैं। जेनखाकी बाइडेन की प्रेस सेक्रेटरी होंगी।
बाइडेन ने अश्वेत की बेटी से मांगी माफी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उस उश्वेत नागिरक की बेटी से घुटने के बल बैठकर माफी मांगी, जिसकी एक श्वेत पुलिसकर्मी द्वारा गर्दन को घुटने से दबाकर मार दिया था।
एक्टर राहुल राय अस्पताल में
फिल्म आशिकी से चर्चा में आए फिल्म अभिनेता राहुल राय एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए, जिसकी वजह से उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञातव्य है कि राहुल राय कारगिल में एलएसीः लाइव द बैटल की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
स्टेशन पर फिर मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय
रेलमंत्री के मुताबिक रेलवे स्टेशनों पर जल्दी ही मिट्टी के कुल्हड़ों वाली चाय मिलेगी। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि देश में हर स्टेशन पर प्लास्टिक के कपों की जगह मिट्टी के कुल्हड़ों में चाय मिलेगी। राजस्थान के अलवरके ढिगावड़ा रेल खंड पर पहली विद्युतीकृत रेल का उद्घाटन करते हुए हुए गोयल ने कहा कि देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में ही चाय मिलेगी।
38772 नये संक्रमित, 443 मौतें
देश में कोरना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। लेकिन यह 94 लाख के पार हो गई है। बीते 24 घंटे में 38,772 नए संक्रमित प्रकाश में आए हैं। 443 मरीजों की मौत हो गई है। देश में अब तक 94,31, 693 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,37,139 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 88,47,600 लोग इस महामारी को मात देकर रिकवर हो चुके हैं।