आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो का एक दिसंबर यानी कल पीएम नरेंद्र मोदी को वर्चुअल शिलान्यास करना था, यह टल गया है, एक किलोमीटर में 150 पिलर लगेंगे।
आगरा मेट्रो के लिए टीडीआई मॉल के सामने बैरीकेटिंग कर दी गई है, यहां एक दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया जाना था। आगरा मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी भी शामिल होते, लेकिन यह कार्यक्रम टल गया है। आगरा मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि पीएम कार्यालय से पीएम नरेंद्र मोदी की व्यस्तता के चलते एक दिसंबर को शिलान्यास कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली है।
आगरा मेट्रो के शिलान्यास की नई तिथि जल्द
आगरा मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि आगरा मेट्रो के शिलान्यास की तिथि जल्द जारी की जाएगी। संभवत 5 दिसंबर तक नई तिथि जारी हो सकती है।
पहले कॉरीडोर पर बनने हैं तीन मेट्रो स्टेशन
पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहला मेट्रो कॉरीडोर बनेगा। इसके लिए ताजमहल, पफतेहाबाद रोड और बसई सहित तीन तीन मेट्रो स्टेशन बनने हैं, सैम विल्टवेल ने मेट्रो स्टेशन का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जामा मस्जिद, आगरा कालेज पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनेंगे।