आगरालीक्स…ड्रग्स केस में फंसे अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को मिली जमानत, चीन ने बनाई थी गलवान योजना और जानिए कौन सी 44 साल पुरानी स्कीम होने जा रही है बंद. आगरा सहित देश दुनिया की 5 बडी खबरें
शौविक चक्रवर्ती को जमानत
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल में फंसे फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को मंगलवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है. लंबे समय बाद वह अब जेल से बाहर अ पाएंगे.
चीन ने बनाई थी गलवान योजना
अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में बडा खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक चीन अपने पडोसियों के खिलाफ पिछले कई सालों से अभियान छेडे हुए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ तथ्यों के मुताबिक चीन सरकार ने गलवान घाटी की योजना बनाई थी. जिसमें जवानों की जान जाने की आशंका थी. आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गलवान घटना से कुछ दिन पूर्व चीनी रक्षामंत्री ने सैन्य बल के इस्तेमाल की बात कही थी.
44 साल पुरानी स्कीम बंद
अंतर जातीय और अंतर धार्मिक विवाह करने वाले जोडों की प्रदेश सरकार द्वारा 50 हजार रुपये नकद दिये जाते हैं. इस स्कीम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंद करने पर विचार कर रहे हैं. हाल ही में जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर बने कानून के बाद सरकार को यह फैसला सामने आया है. यह स्कीम 44 साल पहले बनाई गई थी.
अब लैब में बनेगा मांस
सिंगापुर विश्व का पहला ऐसा देश बन गया है. जिसने प्रयोगशाला में बनने वाले मंस की बिक्री को मंजूरी दे दी है. सिंगापुर के इस कदम को ऐतिहासिक माना जा रहा है. अमेरिकी कंपनी जस्ट ईट चिकन बाइट्स तैयार करेगी जिसे सिंगापुर की एजेंसी फूड टेस्ट ने एप्रेव कर दिया है. कंपनी का दावा है कि प्रयोगशाला में उत्पादित मांस में पारम्परिक मांस जितने ही पोषक तत्व होंगे और उसका स्वाद भी वही रहेगा.
पूर्व जज कर्णन गिरफ्तार
जजों की पत्नियों आर महिला जजों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन को आज चेन्नई में गिरफ्तार कर लिया गया है. जस्टिस कर्णन पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के मौजूदा जजों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक और मानहानि करने वाली टिप्प्णी करनी और उन्हें आनलाइन पोस्ट करने का आरोप है.