आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो का काउंट डाउन शुरू हो चुका है, सात को शिलान्यास, आगरा सहित देश दुनिया की खबरें।
बिहार के सैकड़ों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
बिहार में नीतीश सरकार ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में 85 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही 644 पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। बर्खास्त पुलिसकर्मियों पर शराब बंदी कानून का उल्लंघन, बालू खनन में भ्रष्टाचार और भूमि विवाद मामलों में उगाही करने के साक्ष्य मिलने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
तमिलनाडू व केरल में बुरेबी तूफान
केरल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान बुरेवी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस तूफान के केरल के सात जिलों में प्रभावित होने का अनुमान है। राज्य की राजधानी के अलावा कोल्लम पठानमथिहा कोट्टायम, अलाप्पूझा, इडुक्की और अनाकुलम जिलों में इस तूफान का असर देखे जाने की संभावना है।
तलाक से मना किया तो मां को मार डाला
पिता ने तलाक मांगा, मां ने इनकार किया तो बेटे ने मां को ही मार डाला। दिल्ली में हुई इस घटना के आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। आरोपी किशोर की मां अपनी बेटी और बेटे के साथ दिल्ली के बाहरी इलाके में रहती थी। तीन वर्ष पूर्व महिला अपने पति से अलग हो गई थी। पति तलाक चहाता है लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं थी।
संक्रमितों का आंकड़ा 95 लाख के पार
देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में कमी आई है लेकिन संख्या 95 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। आज सुबह केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में 35551 नए संक्रमित केस सामने आए हैं। इसी अवधि में 526 मरीजों की मौत हो गई है। अब तक 95,34,964 लोग संक्रमित 1,38,648 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 89,73,373 लोग कोरोना को मात देकर अपने घरों को लौट चुके हैं।