Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Sheersasana During Pregnancy after Baby Bump in Agra, Expert speak #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Sheersasana During Pregnancy after Baby Bump in Agra, Expert speak #agra

108

आगरालीक्स.. ….बेबी बंप के बाद विराट कोहली की गर्भवती पत्नी अनुष्का शर्मा के शीर्षासन के बाद आगरा में भी गर्भवती महिलाओँ में शीर्षासन को लेकर उत्सुकता है, लेकिन सावधान यदि आपने नियमित रूप से योगा नहीं किया है तो यह खतरनाक हो सकता है।

गर्भवती महिलाओं द्वारा अभी कुछ समय से बेबी बंप ट्रेड कर रहा था लेकिन अब विराट कोहली द्वारा अपनी करीब आठ माह की गर्भवी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शीर्षासन कराए जाने के बाद महिलाओं खासकर गर्भवती महिलाएं इसे लेकर उत्सुक हो गई हैं कि क्या इस अवस्था में शीर्षासन से बच्चे या गर्भवती महिला के स्वास्थ्य को कोई खतरा तो नहीं हो सकता है।

डाक्टर की सलाह लेना जरूरी . डा. निहारिका महल्होत्रा

रेनबो एवं मल्होत्रा नर्सिंग होम एंट मैटरनिटी, एमजी रोड की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. निहारिका महल्होत्रा

रेनबो एवं मल्होत्रा नर्सिंग होम एंट मैटरनिटी, एमजी रोड की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. निहारिका महल्होत्रा का कहना है कि गर्भावस्था में योग वही महिलाएं कर सकती हैं, जो पहले से योग कर रही हैं। खासकर शीर्षासन जैसे योग को डॉक्टर की सलाह के बाद करना चाहिए, जिन महिलाओं ने कभी योग नहीं किया है वह इस तरह का कोई जोखिम नहीं ले सकती है।

पहले से ही योग करने वाली महिलाएं करें शीर्षासन : डा. अनुपमा शर्मा

नवदीप हास्पिटल, साकेत कालोनी की निदेशक स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुपमा शर्मा

नवदीप हास्पिटल, साकेत कालोनी की निदेशक स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुपमा शर्मा की भी राय है कि शीर्षासन अथवा जोखिम भरे योग सिर्फ वही महिलाएं कर सकती हैं, जो पहले से योग कर रही हैं अथवा इस बारे में ट्रेनिंग ली गई हो। शीर्षासन अथवा अन्य योग आम गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं हैं।

बुजुर्ग महिलाएं भी कतई सहमत नहीं

दूसरी ओर घर की बुजुर्ग महिलाओं का कहना है गर्भवती महिलाओँ सात माह का बच्चा होने के बाद विशेष सजगता बरतनी चाहिए। ऐसी महिलाओं का कहना है कि भारतीय समाज में तो गर्भावस्था के बाद से युवती को घर के काम काज करने पर जोर दिया जाता है, जिससे उसकी शारीरिक क्षमता दुरुस्त रह सके बच्चा स्वस्थ हो सके। शीर्षासन जैसे योग के बारे में तो वह कतई सहमत नहीं दिखाई दीं। उन्होंने सुबह शाम घूमने और घरेलू कामकाज पर ही जोर दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!