आगरालीक्स…आगरा की एक पॉश कॉलोनी में घर के अंदर मिला शराब का जखीरा. पुलिस का छापा.
17 पेटी शराब की बरामद
आबकारी विभाग और थाना कमला नगर पुलिस ने शुक्रवार को हरियाणा मार्का शराब की खेप पर छापा मारा. टीम ने सूचना पर राधा विहार क्षेत्र के एक घर के अंदर से हरियाणा मार्का की अवैध 17 पेटी शराब बरामद की है. अवैध शराब के साथ पुलिस ने मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार महेश नामक एक तस्कर अवैध रूप से शराब बिक्री का खेल करता था. पुलिस ने कार्रवाई की है.