आगरालीक्स ..आगरा के रहने वाले क्राइम ब्रां चके इंस्पेक्टर पर महिला एसपीओ से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा, निलंबित, इंस्पेक्टर फरार।
आगरा के रहने वाले इंस्पेक्टर अलीगढ के थाने में तैनात हैं। सासनी गेट थाने की महिला विशेष पुलिस अधिकारी ने इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उनके परिवार की युवती का दहेज उत्तपीडन का मुकदमा साल 2018 में सासनी गेट में दर्ज किया गया। विवेचना क्राइम ब्रांच में तैनात आगरा निवासी इंस्पेक्टर को दी गई।
होटल में बुलाकर दुष्कर्म
आरोप है कि 29 अक्टूबर को दोपहर साढे तीन बजे अलीगढ के राम घाट स्थित होटल में महिला एसपीओ को कागज दिखाने के बहाने बुलाया, होटल में महिला एसपीओ के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को बताया तो मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसका इंस्पेक्टर ने फायदा उठाया और फोन पर उससे अश्लील बातें करने लगा, उसी होटल में बुलाकर अश्लील हरकत करने लगा। इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई, बातचीत के आडियो भी दिए, पुलिस ने इंस्पेक्टर केा निलंबित कर दिया है। क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर फरार है।