आगरालीक्स ….आगरा मेट्रो के शिलान्यास की तैयारी तेज हो गईं हैं, 48 घंटे बाद पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली शिलान्यास करेंगे, आगरा के पीएसी मैदान में सीएम योगी मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आगरा मेट्रो का सात दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे, शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी पीएसी मैदान पर चल रही हैं। स्थनीय स्तर पर सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आएंगे, वे पीएसी मैदान पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मेट्रो के दो कॉरीडोर
आगरा में 8926 करोड के बजट से मेट्रो तैयार होनी है। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट में दो कॉरीडोर हैं। पहला कॉरीडोर 14 किलोमीटर लंबा ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक है। जबकि दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 16 किलोमीटर लंबा है।
2022 तक पहला कॉरीडोर होगा पूरा
आगरा मेट्रो का पहला कॉरीडोर 2022 तक पूरा होना है। इसके लिए फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट पर मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के सामने मेट्रो स्टेशन बनाने का काम शुरू हो चुका है।