आगरालीक्स….मेट्रो चलने से शहर के ये एरियाज बनेंगे बिजनेस हब….सबसे ज्यादा इन्हीं स्टेशनों पर उतरेंगे यात्री..पढें कौन-कौन से एरियाज हैं शामिल.
इन मेट्रो स्टेशनों पर उतरेंगे सबसे ज्यादा यात्री
शहर के प्रतापपुरा, आगरा काॅलेज, कलक्ट्रेट, ताजमहल, ताज पूर्वी गेट, सुभाष पार्क, विवि, संजय प्लेस, सुल्तान गंज की पुलिया, कमला नगर ऐसे इलाके हैं, जहां मेट्रो स्टेशन बनने के बाद सबसे ज्यादा यात्री उतरेंगे और चढेंगे.
आगरा काॅलेज रहेगा सबसे खास
आगरा काॅलेज पर दोनों काॅरिडोर का इंटर चेंज बनेगा. यहां पर एलीवेटेड और अंडरग्राउंड स्टेशन दोनों होंगे. दोनों काॅरिडोर के सबसे ज्यादा यात्री इसी स्टेशन पर बनेंगे. ऐसे में आगरा कालेज के पास राजा की मंडी, पचकुइयां, नूरी दरवाजा आदि एरिया नये बिजनेस हब बन सकते हैं.
किस स्टेशन से कितने यात्री करेंगे सफर
स्टेशन का नाम वर्ष 2031 वर्ष 2041
- सिकंदरा, 4800, 6400
- गुरु का ताल, 7200 9400
- आइएसबीटी, 7800, 10600
- शास्त्री नगर, 8100, 10500
- विश्वविद्यालय, 10500, 13300
- आरबीएस कालेज, 10500, 13300
- राजा की मंडी, 18500, 19400
- आगरा कालेज, 10000, 13000
- एसएन मेडिकल कालेज, 10100, 13000
- जामा मस्जिद, 9700, 12400
- आगरा किला, 9900, 12500
- ताजमहल, 8400, 10900
- फतेहाबाद रोड, 8400, 10000
- बसई, 4300, 5950
- ताज पूर्वी गेट, 6500, 10000
- आगरा कैंट, 2900, 3600
- सदर बाजार, 8800, 10700
- प्रतापपुरा, 11900, 14700
- कलक्ट्रेट, 12200, 15300
- सुभाष पार्क, 13500, 16600
- आगरा कालेज, 12000, 14900
- हरीपर्वत चौराहा, 12200, 15100
- संजय प्लेस, 12600, 15600
- एमजी रोड, 12400, 15400
- सुल्तानगंज की पुलिया, 12100, 15200
- कमला नगर, 10600, 13600
- रामबाग, 7600, 13800
- फाउंड्री नगर, 7600, 13800
- मंडी समिति, 4900, 6200
26 लाख से अधिक आबादी हो मिलेगा फायदा
सरकार का मानना है कि आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद करीब 26 लाख से अधिक की आबादी को इसका फायदा मिलेगा. यही नहीं आगरा मेट्रो हर साल आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए भी एक शानदार सेवा होगी.
इतने होंगे अंडरग्राउंड स्टेशन
यूपीएमआरसी के अनुसार पहले कॉरिडोर में 7 अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे जबकि 6 एलीवेटेड स्टेशन होंगे. वहीं दूसरे 16 किलोमीटर लंबे आगरा कैंट से कालिंदी विहार कॉरिडोर में 14 एलीवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे.
पहला कारीडोर: सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कारीडोर पर सिकंदरा, गुरू का ताल, ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन एलिवेटिड होंगे। ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे.
दूसरा कारीडोर: आगरा कैंट से कालिंदी विहार कारीडोर पर रामबाग के पास एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन होगा.