आगरालीक्स.. आगरा की हवा में सुधार हुआ लेकिन हवा सांस लेने लायक नहीं है.
आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 तक पहुंच गया था, इसका सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। 12 दिसंबर को एक्यूआई में गिरावट आई और यह 178 पर पहुंच गया। मगर यह स्थिति भी ठीक नहीं है। हवा में घुली कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के 12 गुना से अधिक रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के सात गुना से अधिक रिकॉर्ड की गई।
एक्यूआइ का मानक
0-50 अच्छी
51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
301-400 बहुत खराब
401-500 खतरनाक