Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Good Bye 2020: Know some important News of January 2020 in agraleaks#Countdown 2020 to 2021
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Good Bye 2020: Know some important News of January 2020 in agraleaks#Countdown 2020 to 2021

121

आगरालीक्स….2020 को अलविदा कहने का समय नजदीक आ गया है. किस तरह इस एक वर्ष में लोगों की लाइफस्टाइल ही बदल गई…2020 के हर माह में क्या—क्या हुआ. जानिए सिर्फ आगरालीक्स पर…

साल 2020 की समाप्ति और 2021 की शुरुआत का काउंटडाउन शुरू हो गया है. यूं तो इस वर्ष को कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाएगा लेकिन पूरे वर्ष दुनियाभर में कोविड 19 का खौफ पसरा रहा. जाते हुए वर्ष 2020 में देश, दुनिया और शहर की प्रमुख घटनाओं को आगरालीक्स धारावाहिक रूप में प्रकाशित कर रहा है. इस क्रम में प्रस्तुत है पहली कडी—जनवरी 2020 की महत्वपूर्ण घटनाएं.

जनवरी 2020
विश्व: वर्ष 2020 का प्रारंभ ही विश्वभर में चीन से निकले खतरनाक वायरस कोरोना से हुई. साल 2019 के अंत में चीन के बुहान में इसका पहला मामला सामने आया लेकिन 2020 के पहले महीने में पूरी दुनिया इसकी जद में आती गई. 31 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोरोना वायरस को लेकर पब्लिक हैल्थ इमरजेंसी की घोषणा करनी पडी. इसी दिन चीन से इटली आए दो पर्यटकों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया.
इसी माह डब्ल्यूएचओ ने 2020 को विश्व नर्स और दाई वर्ष घोषित किया. तब किसे पता था कि यह वर्ष स्वास्थ्यकर्मियों की अनवरत सेवा का वर्ष बन जाएगा.
जनवरी में ही बगदाद में अमेरिकी हमले में ईरानी सेनाध्यक्ष जनरल कासिम सोलोमनी की मौत के बाद वैश्विक स्तर पर चिंता बढ गई.

देश: भारत में नये साल की शुरआत बीते साल के दिसम्बर में शुरू हुए नागरिकता कानून में संशोधन को लेकर धरना प्रदर्शन के साथ हुई. इस कानून में संशोधन को लेकर सरकार के कडे रवैये के बावजूद प्रदर्शनकारी अपने विरोध प्रदर्शन को बढाते रहे. कुछ गैर भाजपा दलों द्वारा शासित राज्यों में सीएए कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर एक नई परम्परा की शुरुआत की गई.
इसी महीने देश का नये सेनाध्यक्ष के रूप में मनोज मुकुंद नरवणे ने पद्भार संभाला तो पहली बार देश के चीफ आफ ​डिफेंस स्टाफ के पद पर जनरल ​बिपिन रावत की नियुक्ति की गई.
20 जनवरी को सत्तारूढ भाजपा के अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा को नियुक्त किया गया.
जनवरी में ही कोविड 19 का पहला मरीज देश के केरल राज्य में सामनेआने के बाद कुछ सरकार एक्शन मोड में आ गईं. हवावई अड्डों पर स्क्रीनिग की शुरुआत जनवरी मध्य में शुरू कर दी गई. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न समितियों का गठन करके कोविड 19 से निपटने की कठिन चुनौती के लिए कमर कस ली.

आगरा:
2 जनवरी आगरा में सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष फर्रुख सियर को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है फर्रुख सियर के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे
4 जनवरी आगरा एसटीएफ ने आईएएस के पद से इस्तीफा दे चुके कन्नन गोपीनाथन को रोक दिया है। उनके अलीगढ जाने की सूचना पर पुलिस सैंया टोल प्लाजा पर पहुंच गई।
7 जनवरी आगरा में फेसबुक फ्रेंड के साथ मिलकर युवती ने बीएसएनएल में अधिकारी अपने पति की हत्या की, पुलिस ने युवती सहित तीन को अरेस्ट कर लिया है।
8 जनवरी आगरा के नए डीएम पीएन सिंह ने चार्ज लिया, उन्हें एनजी रवि कुमार की जगह डीएम आगरा बनाया गया है।
10 जनवरी आगरा में बकाएदारों पर प्रशासन की कडी कार्रवाई, पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन, नालंदा बिल्डर्स सहित सात के बैंक एकाउंट सीज कर दिए गए हैं।
10 जनवरी आगरा में मल्टीप्लेक्स में छपाक का पहला शो कैंसल हो गया, मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। आगरा में मूवी छपाक के विरोध को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
11 जनवरी आगरा में जेएनयू हिंसा को लेकर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच टकराव को देखते हुए पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
11 जनवरी फ़िल्म निर्माता करन जोहर ताज महल का दीदार करने पहुचे, वे 3 दिन से आगरा में हैं और अपनी नई मूवी की शूटिंग के लिए लोकेशन देख रहे हैं।
14 जनवरी आगरा के आगरा के फ्लैट में थाईलैंड की युवती का शव मिला है ।युवती स्पा सेंटर में काम करती थी।
16 जनवरी आगरा में एसबीआई में 24 साल के प्रोबेशनरी आफिसर की मौत हो गई, आरोप है कि तबीयत खराब होने पर भी ब्लड डोनेट करा दिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल के बाद एसएन में भर्ती किया गया, वहां मौत हो गई।
17 जनवरी आगरा में ताजमहल के साए में हौलेंड की महिला पर्यटक की मौत, ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर महिला पर्यटक की तबीयत बिगडने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनकी मौत हो गई।
18 जनवरी आगरा के डीईआई के कन्वॉकेशन में रितिका स्वरूप को फाउंडर्स मेडल और प्रेसीडेंट मेडल से पंकज चौधरी और कल्याणी गुप्ता दिया जाएगा।
19 जनवरी आगरा में अपनी बाइक और स्कूटी में मोबिल आयल डाल रहे हैं वह नकली हो सकता है, पुलिस ने नकली मोबिल आयल की फैक्र्टी पकडी, नौ अरेस्ट किए हैं।
19 जनवरी आगरा के बाह में आगरा में बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता और मां की हत्या कर दी, उसने अपने दोनों बेटों के साथ पिता और मां पर कुल्हाडी से ताबडतोड वार किए।
21 जनवरी आगरा की साइंटिफिक पैथोलॉजी लैब के संचालक डॉ अशोक शर्मा और एचआर मैनेजर विनीता शर्मा पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
24 जनवरी आगरा पुलिस ने बडे हेलो गैंग को पकडा है, यह गैंग ट्रांसफर होने पर घर का सामान ले जाने के लिए मूवर्स एंड पैकर्स की आनलाइन तलाश करने वाले लोगों को जाल में फंसाता था। यह गैंग बीहड से चल रहा था।
24 जनवरी आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कारोबारी से लूट के बाद पुलिस की कॉबिंग, एक्सप्रेस वे कडी सुरक्षा,
26 जनवरी आगरा में आस्ट्रेलिया के पर्यटक को कुत्ते ने काट लिया, महिला मित्र के साथ ताजमहल का दीदार करने आए आस्ट्रेलियन पर्यटक को अस्पताल में इलाज दिलवाया गया।
27 जनवरी आगरा के एक बडे ज्वैलर से 30 लाख रुपये मांगे गए, रुपये ना देने पर शोरूम को बम से उडाने की धमकी
27 जनवरी आगरा पहुंचे ब्राजील के प्रेसीडेंट जेयर बोल्सोनारो ने अपनी बेटी के साथ ताजमहल का दीदार किया।
27 जनवरी आगरा में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने क्लर्क राहुल गुप्ता को अरेस्ट किया है, बीएसए कार्यालय में तैनात क्लर्क ने शिक्षक से एरियर के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी थी।
28 जनवरी आगरा में भाजपा में भी बगावती स्वर उठने लगे हैं, भाजपा के पार्षद उमेश पेरवानी को छह साल के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और पार्षद दल से निष्कासित कर दिया है
28 जनवरी .आगरा में नवजात के गलत ड्रिप लगाने से उंगली खराब हो गईं, एक महीने के नवजात का हाथ काटना पडेगा।
30 जनवरी आगरा में फ्लैट में छात्रा से गैंगरेप के बाद चारों युवक शादी में गए, वहां डांस कर रहे थे, पुलिस ने अरेस्ट कर लिया
30 जनवरी आगरा में एक फर्जी बैंक पकडी गई है, शातिरों ने इनक्रडिबल बैंक के नाम से बैंक खोलकर लाखों की ठगी की, पुलिस ने छह को अरेस्ट किया है।
31 जनवरी को चीन के पर्यटक के पटना से आगरा आने से खलबली मच गई
31 जनवरी आगरा आए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने पुराने और नए प्राजेक्ट की घोषणा की, आगरा को करीब 65 करोड के प्रोजेक्ट दिए गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!