नईदिल्लीलीक्स… ब्रिटेन की कंपनी केयर्न एनर्जी के मामले में भारत को एक और करारा झटका लगा है।
आठ हजार करोड़ की भऱपाई के निर्देश
अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता ट्रब्यूनल ने केयर्न को हुए आठ हजार करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई को भारत सरकार को भुगतान करने का आदेश दिया है। अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता ट्र्ब्यूनल द्वारा भारत सरकार को यह दूसरा झटका दिया है। इससे पहले अंतराष्ट्रीय अदालत ने वोडा फोन मामले में भी भारत सरकार के खिलाफ आदेश दिया था।
शेयर बाजार हरे रंग पर खुला
सप्ताह के तीसरे दिन (बुधवार) शेयर बाजार की शुरुआत हरेनिशान से हुई। बीएसई का सेंसेक्स 66 अंक की तेजी के साथ 46,072 पर खुला। निफ्टी सात अंकों की बढ़त के साथ 13,473.50 पर खुला है।
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट
आगरालीक्स… सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी के बाद अब उसका रुख फिर नरम हो गया है। सोना एक बार फिर 50 हजार से नीचे आया तो चांदी की कीमत भी कम हुई है। वायदा बाजार में सोना आज सुबह 50,042 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो गिरावट के बाद दोपहर तक 49,960 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया था। चांदी की कीमत में भी आज नरमी का रुख रहा। चांदी सुबह 66,687 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो मामूली बढ़ोत्तरी के बाद दोपहर तक 66,887 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी।