आगरालीक्स… उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव मार्च में कराए जाने की तैयारी है। शासन ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार इस बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ करा सकती है।
पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाने से मतदाता को इस बार चार बैलेट पेपर पर मुहर लगानी होगी। मतदाताओँ की सुविधा के लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ में मतदाता को दो बैलेट पेपर देकर भेजा जाएगा।
शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के वार्डों का आरक्षण फरवरी के तीसरे सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। वार्डों का आरक्षण पूरा होने पर शासन इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को देगा। इसके बाद निर्वाचन आयोग कभी भी अधिसूचना जारी कर सकता है। शासन की मंशा चार चरणों में चुनाव कराने की है। चारों चरण का मतदान मार्च में होने और 31 मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर दी जाए।