आगरालीक्स ..आगरा में युवक की जिंदगी में दो युवतियां, प्रेमिका ने प्रेमी के सामने शर्त रखी, उसने प्रेमिका की दोस्त युवती की हत्या कर दी, चैंकाने वाला खुलासा.
आगरा में 21 दिसंबर को शमसाबाद के बडा गांव में एक स्ंकूल के पीछे 18 साल की पूनम का सुबह शव मिला था, उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी, पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है, शमसाबाद के एक गैरेज में काम करने वाले अर्जुन शर्मा निवासी गोपालपुरा शमसाबाद और उसकी प्रेमिका अंजलि सिकरवार बडा गांव शमसाबाद को अरेस्ट किया है।
पूनम और अंजलि में गहरी दोस्ती, प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
पुलिस ने बताया कि पूनम और अंजलि बडा गांव की रहने वाली हैं, दोनों के बीच में गहरी दोस्ती थी, अंजलि के गोपालपुरा शमसाबाद निवासी अर्जुन पंडित से दो साल से प्रेम संबंध थे। पूनम अंजलि की दोस्त थी, इसलिए अर्जुन पंडित पूनम के भी संपर्क में आ गया, अर्जुन पंडित पूनम को भी प्यार करने लगा, इसकी जानकारी अंजलि को हो गई। उसने अर्जुन पंडित से कहा है कि वह पूनम से बात करना बंद कर दे, अर्जुन पंडित ने कहा कि वह पूनम से प्यार नहीं करता है मना करने के बाद भी पूनम उससे बात करती है। इस पर अंजलि ने कहा है ऐसा नहीं मानूंगी, उसने अर्जुन पंडित से कहा कि सुबूत देना पडेगा। अंजलि ने कहा कि पूनम को रास्ते से हटा दो तो मान जाउंगी कि मुझे ही प्यार करते हो।
फोन कर बुलाया और कर दी हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 20 दिसंबर की रात को अर्जुन पंडित ने पूनम को फोन किया, उसे शाम के समय गांव में एक डिग्री कालेज के पीछे बुलाया, यहां अर्जुन के साथ अंजलि भी थी, अर्जुन और अंजलि ने पूनम का गला छुरा से रेत कर हत्या कर दी, इसके बाद शव को जलाना चाहते थे लेकिन अर्जुन ने मना कर दिया, आग जलने पर लोग आ जाएंगे और पता चल जाएगा।
फोन से खुला मामला
अर्जुन पंडित शमसाबाद में गैराज पर काम करता था, गैराज में शमसाबाद का युवक कार धुलवाने आया, अर्जुन ने उसके मोबाइल से सिम चोरी कर ली, इसी सिम से उसने पूनम को 20 दिसंबर को फोन किया। पुलिस ने जिस सिम से पूनम को अंतिम बार पफोन किया गया, उसकी डिटेल निकालने के बाद युवक को पकड लिया, उसने बताया कि वह कार छुलवाने गया था तभी सिम चोरी हो गई। पुलिस ने पूनम की काल डिटेल निकाली, उसमें अर्जुन से लगातार बात करने की जानकारी मिली, इसके बाद गैराज में काम करने वालों की डिटेल निकाली, यहां अर्जुन भी काम करता था, पुलिस ने अर्जुन को अरेस्ट कर लिया।