आगरालीक्स ..आगरा में लूट, हिंदुस्तान लीवर के सीएंडएफ में घुसे बदमााशों ने लाखों का कैश लूटा।
आगरा की पाॅश कालोनी लाॅयर्स काॅलोनी में हिंदुस्तान लीवर का सीएंडएफ है। शनिवार रात को सीएंडएफ के गेट पर बदमाशों ने कर्मचारी से एक पता पूछा, कर्मचारी पता बताने लगे, इसी दौरान बदमाश सीएंडएफ में घुस गए। सीएंडएफ के कर्मचारियों को एक कमरे में बंधक बना दिया, इसके बाद कैश लूट कर चले गए, प्रारंभिक जांच में 11 लाख कैश लूटने की जानकारी मिली है, पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। बंधक बनाए गए कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।