नईदिल्लीलीक्स… देश में कोरोना के नए स्ट्रेन की एन्ट्री हो गई है। ब्रिटेन से लौटे छह लोग पीड़ित मिले हैं। कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष ने खुदकुशी की। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
देश में कोरोना का नए स्ट्रेन की एन्ट्री
ब्रिटेन में पाये गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेनकी एन्ट्री हो चुकी है। ब्रिटेन से लौटने वाले छह यात्रियों में इस न्यूटेंट कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। स्वदेश लौटे इन छह मरीजों में से तीन को बंगलुरु के नियहंस, दो हैदराबाद के सीसीएमबी और एक मरीज को पुणे के एनआईवी के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके संपर्क में आए करीबी लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। बता दें की बीती 25 नवंबर से 25 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से 33,000 यात्री भारत लौटे हैं, जिनमें अब तक 114 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं।
छह माह में सबसे कम संक्रमित
देश में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन भले ही एन्ट्री कर गया है लेकिन कोरोना के नये मामलों में लगातार कमी आ रही है। पिछले छह माह में बीते 24 घंटों में सबसे कम 15,432 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या भी 98 लाख के पार हो गई है। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,02,24,303 हो गई है। 252 मरीजों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 1,48,153 हो गई है। देश में अब कुल एक्टिव केस 2,68, 581 रह गई है।
कर्नाटक विप उपाध्यक्ष का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मेगौड़ा का शव चिकमंगलूर से कडूर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बता दें कि गत सप्ताह धर्मेगौड़ा के साथ सदन में दुर्व्यवहार से हुआ था। कांग्रेस के सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी से खींचकर उतार दिया था और आरोप लगाया था कि उन्होंने सत्तारूझढ़ भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस के अपर सदन के अध्यक्ष प्रताप चंद्र शाही को बाहर कर दिया था।
बाइडेन की डिजिटल टीम में भारतवंशी आयशा शामिल
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस की डिजीटल स्ट्रेटजी टीम की सीनियर मैनेजर पद पर भारत में जन्मी आयशा शाह को व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ डिजिटल स्ट्रेटेजी में पार्टनरशिप मैनेजर के रूप में नामित किया गया है। इस टीम का नेतृतत्व डिजिटल स्ट्रेटेजी के डायरेक्टर रॉब फ्लेहटी करेंगे।