Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agraleaks Family wishes You Happy New Year 2021
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agraleaks Family wishes You Happy New Year 2021

121

आगरालीक्स.. डिजिटल युग की शुरुआत कर गया 2020, नई उम्मीद और उमंग के साथ 2021 का सूर्योदय होगा, आगरालीक्स डॉट कॉम परिवार आपके साथ हर सुख दुख में साथ खडा रहेगा।

वर्ष 2020 खत्म हो गया और नव वर्ष 2021 की शुरुआत हो रही है. साल 2020 कई मायनों में इतिहास में अपना उल्लेख कराता रहेगा. कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को रोक दिया. ऐसा पहली बार ही हुआ कि जब पूरी दुनिया एक ही वायरस के प्रकोप में रही. इस एक वायरस ने दुनिया के ताकतवर देशों को बंद कर दिया. न कोई प्रोग्राम, न कोई त्योहार का सेलिब्रेशन. हमारे अपने देश के लोगों ने इस एक साल में बडी से बडी समस्या का सामना किया. किसी का रोजगार छिना तो किसी का व्यवसाय ही ठप हो गया. हजारों किलोमीटर दूर काम करने वाले प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए रास्ता तय कर गए. ऐसा पहली बार ही हुआ कि न किसी से मिलना न किसी के दुख और सुख में शरीक होना हो पाया. लोग बस घरों में ही कैद होकर रह गए.
लेकिन, कहते हैं कि परिवर्तन ही संसार का नियम है. वर्ष 2020 में भी हमें नये युग में परिवर्तन करके गया है और ये युग है डिजि​टल युग. वर्ष 2020 में ही लोग डिजिटल हुए हैं. आनलाइन पढाई से लेकर आनलाइन ट्रांजेेक्शन करना लोगों ने इसी साल में सबसे ज्यादा सीखा. मीडिया सेक्टर भी इसी साल में​ डिजिटल प्लेटफार्म की ओर बढे हैं. आगरालीक्स भी पिछले कई सालों से लोगों को डिजिटल तरीके से न्यूज उपलब्ध करा रहा है. पहले जहां लोगों को खबरें पढने के लिए अगली सुबह में अखबार आने का इंतजार होता था, ऐसे में आगरालीक्स चंद मिनट में ही आपके पास अपडेट न्यूज पहुंचा रहा है. लॉकडाउन इसका जीता जागता उदाहरण है जब घरों में लोग अखबार नहीं ले रहे थे वहीं मोबाइल पर आगरालीक्स आपके लिए अपडेट न्यूज भेजने का काम कर रहा था. आने वाला युग अब डिजिटल युग है. ऐसे में आगरालीक्स का यही प्रयास रहेगा कि शहर से लेकर देश दुनिया की हर बडी खबर आपके पास चंद मिनट में ही पहुंचे.. इसी आशा के साथ नया साल 2021 की आपको शुभकामनाएं…

धन्यवाद
संपादक
योगेंद्र दुबे

agraleaks@gmail.com

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!