आगरालीक्स.. आगरा में नए साल की पार्टी के बाद हुडदंग ना मचे, इसके लिए पुलिस अलर्ट है, नए साल की पार्टियों पर नजर रखी जा रही है, होटल, रेस्टोरेंट रुफ टॉप कैफे में नए साल के जश्न में युवा मस्ती में झूम रहे हैं।
आगरा में नए साल की पार्टी में 100 लोगों की सीमा निर्धारित की गई है, इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और रूफ टॉप कैफे संचालकों द्वारा पार्टी के लिए अनुमति ली है, वे ही पार्टी आयोजित कर सकते हैं। पार्टी में मास्क अनिवार्य है, इसके लिए आगरा पुलिस गश्त कर रही है, ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
नशे में गाडी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
सडकों पर चेकिंग की जा रही है, नशे में रात को ड्राइव करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।