आगरालीक्स…कोरोना के नये स्ट्रेन पर हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट, आगरा में बनाए जाएंगे सेंटर.
कोरोना के नये स्ट्रेन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. जल्द से जल्द नये सेंटर बनाए जाएंगे. ऐसे आदेश लखनऊ में हुई बैठक के बाद जिले के सभी सीएमओ और सीएमएस को आदेश जारी किए हैं. बता दें कोरोना के नये स्ट्रेन के कुछ केस यूपी में मिलने के बाद दो दिन पूर्व लखनऊ अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने एक बैठक की. बैठक में नये स्टेन पर चर्चा हुई. चर्चा के बाद उन्होंने सभी जिलों के सीएमओ और सीएमएस को आदेश जारी किए कि अपने-अपने क्षेत्रों में पृथक इंटर नेशनल ट्रैवलर वार्ड बनाएं. संक्रमण को बढ़ने नहीं दिया जाए. इसकी पूरी तैयारी कर ली जाए. इंटीगे्रड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से 28 दिनों के उनके लक्षणों पर विशेष ध्यान रखा जाए. इधर सीएमओ आरसी पांडे ने बताया इस प्रकार के आदेश सरकार के द्वारा किए गए हैं. आदेशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है. इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी.