आगरालीक्स.. आगरा का 6 जनवरी का प्रेस रिव्यू, आगरा में हुई कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, मकर संक्रांति से लगेगी कोरोना वैक्सीन.
आगरा में छह जनवरी को प्रकाशित खबरें

मकर संक्राति से होगा कोरोना टीकाकरण का आगाज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा पूर्वाभ्यास के आधार पर हमारी तैयारी पूरी, जून जुलाई तक लग जाएगा 30 करोड लोगों को टीका, इसके बाद आम लोगों का होगा टीकाकरण। सुप्रीम फैसला, ग्रहणियां काम नहीं करतीं, आर्थिक योगदान नहीं देतीं, बरसों से प्रचलित यह सोच गलत है, इसे बदलने की जरूरत। सेंट्रल विस्टा परियोजना को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, नए संसद भवन के निर्माण का रास्ता हुआ साफ। बर्फबारी से दुनिया से कटा कश्मीर, उडाने रदद। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन नहीं आएंगे भारत। तीन भागों में बटेगा 27 फीसद पिछडा वर्ग का आरक्षण। गाजियाबाद श्मशान हादसा, ठेकेदार और इंजीनियर पर लगेगा रासुका। किसानों की ट्रैक्टर रैली कल, एमबीबीएस और बीडीएस में इंटर्नशिप भत्ता 7500 से बढाकर 12000 रुपये। 29 जनवरी से संसद सत्र, एक फरवरी को बजट।

अमर उजाला बल्केश्वर में अवैध गोदाम पर छापा, 50 लाख की दवाएं मिलीं
तौरा चौकी में बवाल के दौरान आटो से भागे सीओ सदर महेश कुमार का हुआ तबादला
36 घंटे बाद मिला कमला नगर व बल्केश्वर को पानी, शास्त्रीपुरम सेक्टर 15 में लीकेज
फेसबुक पर सांसद चाहर की फर्जी आईडी बनाकर मांगे पैसे

दैनिक जागरण ड्राई रन, एडी सिरिंज नहीं लगा पाईं नर्स, सांकेतिक टीका लगने पर फार्मासिस्ट को आया पसीना
सबसे कम कोरोना के सात नए केस मिले
एसएन में नई दवा से टीबी के मरीजों का इलाज

हिंदुस्तान छात्र ने शिक्षिका को बनाया एस्कार्ट, अश्लील एकाउंट बना फोटो और नंबर डाले। हिमालय लांघ आगरा आए बार हेडेड गूज
मेट्रो ट्रेन यार्ड के लिए पीएसी मैदान में खुदाई शुरू
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/