आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल की टिकट विंडो बंद कर दी गई है, आनलाइन टिकट बुक कराने के लिए कहा जा रहा है, इसके बाद टिकट विंडो खोली जाएगी, इससे नेट कनेक्टविटी की समस्या झेल रहे पर्यटक मायूस हैं।
आगरा का हर रोज 15 हजार लोग ताजमहल का दीदार कर सकते हैं, इसके लिए आनलाइन टिकट बुक कराने के साथ ही ताजमहल पर टिकट विंडो भी खोल दी गईं थी। इससे टिकट विंडो पर भीड लगने लगी है, बुधवार को टिकट विंडो बंद कर दी गई, पर्यटकों से कहा जा रहा है कि वे आनलाइन टिकट बुक कराएं।विंडो बाद में खोली जाएगी।
मायूस हो रहे पर्यटक
ऐसे में जिन पर्यटकों को इंटरनेट कनेक्टिविटी में समस्या आ रही है, उन्हें परेशानी हो रही है। वे आनलाइन टिकट बुक नहीं करा पा रहे हैं और टिकट विंडो बंद हो गई है।