आगरालीक्स….सुरेंद्र कुमार शर्मा—राधेश्याम वर्मा बने संरक्षक. वसीउल हसन मलिक अध्यक्ष…उप्र. विकास प्राधिकरण सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन आगराविकास प्राधिकरण शाखा…
उप्र. विकास प्राधिकरण सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन आगराविकास प्राधिकरण शाखा की बैठक सोमवार को सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इसमें कार्यकारिणी निर्वाचर के संबंध में सर्वसम्मति से सुरेंद्र कुमारशर्मा और राधेश्याम वर्मा को संरक्षक बनाया गया. वहीं वसीअल हसन मलिक अध्यक्ष व सुरेंद्र कुमार वलेचा उपाध्यक्ष चुने गए. महामंत्री ब्रहृम देव कौशिक, शेखर पाराशर मंत्री, शांति स्वरूप यादव संगठन मंत्री, राजाकांत कुलश्रेष्ठ विधि मंत्री, हरिओम शर्मा प्रचार मंत्री, अशोक शर्मा कोषाध्यक्ष व आॅडीटर लज्जाराम मौर्य बनाए गए. कार्यकारिणी सदस्यों में राजेंद्र कुमार वर्मा, राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ, सतीश गौतम, शशिपाल सिंह, पंचम सिंह, रमेशचंद्र, सोम प्रकाश और अनवर हुसैन कुरैशी बनाए गए.