Friday , 5 June 2026
Home एजुकेशन Telegrams are fast installing, Agraits do not like the new terms and conditions of Whats App
एजुकेशनटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Telegrams are fast installing, Agraits do not like the new terms and conditions of Whats App

124

आगरालीक्स…टेलिग्राम ने लगाई वॉट्सऐप की वाट. आगराइट्स को पसंद नहीं आ रहे वॉट्सएप के नये नियम व शर्तें..धड़ाधड़ इंस्टॉल हो रहे टेलिग्राम और सिग्नल एप…

नये नियमों व शर्तें नहीं आ रही मंजूर
अपने नये डेटा प्राइवेसी नियमों और शर्तों को लेकर इस समय वाट्सएप को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. आगरा में लोगों के इसके नये नियम और शर्तें पसंद नहीं आ रही हैं. ऐसे में लोगों ने अभी से अपने मोबाइल पर टेलिग्राम और सिग्नल जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग एप डाउनलोड करना शुरू कर दिया है. इन दोनों में भी टेलिग्राम आगरावासियों को खासा पसंद आ रहा है. वाट्सएप पर यूजर प्रिवेसी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. हाल ही में गूगल पर भी प्राइवेट चैट शेयर किए जाने की खबरें भी सामने आती रही हैं. ऐसे में लोगों का झुकाव टेलिग्राम व सिग्नल जैसे एप की ओर हो गया है. हाल के तीन से चार दिनों में टेलिग्राम और सिग्नल एप को डाउनलोड करने वालों की संख्या आगरा में काफी बढ़ गई है.

तेजी से बढ़ रहे यूजर
आगरा में इस वक्त वॉट्सऐप यूसर्ज की संख्या लाखों में है, लेकिन टेलिग्राम इसे चुनौती देने की राह पर तेजी के आगे बढ़ता दिख रहा है. पिछले तीन से चार दिनों में टेलिग्राम इंस्टॉल करने वालों की अच्छी खासी संख्या आगरा में देखी गई है.

जानिए क्यों हो रही वाट्सएप की आलोचना
वाट्सएप अपनी शर्तों और निजी पॉलिसी को अपडेट कर रहा है. अपडेट में कहा गया कि वाट्सएप की सर्विस जारी रखने के लिये यूजर्स को 8 फरवरी, 2021 तक नई डेटा शेयरिंग पॉलिसी को मानना ही होगा या वे एप्प को अनइंस्टॉल कर सकते हैं. हालांकि आगरा के लोगों को वाट्सएप की ये पॉलिसी अच्छी नहीं लग रही है. आइए जानते हैं कि क्या है वाट्सएप की नई पॉलिसी. नई पॉलिसी का मतलब है कि वाट्सएप के पास आपका जितना भी डेटा है, वह अब फेसबुक की दूसरी कंपनियों के साथ भी शेयर किया जाएगा. इस डेटा में लोकेशन की जानकारी, IP एड्रेस, टाइम जोन, फोन मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम, बैटरी लेवल, सिग्नल स्ट्रेन्थ, ब्राउजर, मोबाइल नेटवर्क, ISP, भाषा, टाइम जोन और IMEI नंबर शामिल हैं. इतना ही नहीं, आप किस तरह मैसेज या कॉल करते हैं, किन ग्रुप्स में जुड़े हैं, आपका स्टेटस, प्रोफाइल फोटो, और लास्ट सीन तक शेयर किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि इस डेटा का उपयोग विश्लेषण संबंधी उद्देश्य के लिए किया जाएगा. इसका मतलब है कि फेसबुक के पास पहले से ज्यादा डेटा का एक्सेस होगा और फेसबुक की अन्य कंपनियां इसका इस्तेमाल आप तक अपने प्रोडक्ट की पहुंच के लिए करेंगी. ऐसे दौर में जब डेटा एक उपयोगी चीज बन गया है, इसे शेयर करके फेसबुक और उसकी कंपनियां बड़ा लाभ कमाना चाहती हैं.

टेलिग्राम क्यों बन रहा च्वॉइस
बात अगर टेलिग्राम की हो तो आगरा के आईटी एक्सपर्ट प्रवीन कुमार कहते हैं कि एक तरफ जहां वाट्सएप अपना डेटा फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है तो वहीं टेलिग्राम में इस तरह की कोई बात नहीं है. लोग नहीं चाहते कि उनकी प्राइवेसी बाहर जाए. हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब वाट्सएप की चेटिंग गूगल पर लीक की गई हैं. ऐसे में लोग वाट्सएप से खुद को बाहर रख रहे हैं और टेलिग्राम को वरीयता दे रहे हैं.

जानिए क्या कहते हैं आगराइट्स
वाट्सएप यूज करने वाले सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि जब हमारी प्राइवेट चैट अन्य कंपनियों से शेयर की जाएंगी तो ऐसे एप को अनस्टॉल करना ही बेहतर है. इस हिसाब से टेलिग्राम ज्यादा बेस्ट है. मेरे सभी दोस्तों ने पहले से ही टेलिग्राम को इंस्टॉल कर रखा है.

आगरा की ही हिमांशी कहती हैं कि हमने तो अभी से ही टेलिग्राम पर अपनी चैटिंग करना शुरू कर दी है. वाट्सएप तो एक तरह से हमको धमकी सी दे रहा है कि अगर आप नियम मानेंगे तो ठीक है वरना अनइंस्टॉल करें. हम तो अब अनइंस्टॉल ही करेंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

एजुकेशन

Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईशान कॉलेज के छात्रों ने एआई आधारित सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

error: Content is protected !!