आगरालीक्स… वायदा बाजार में चांदी में तेजी का रुख बना हुआ है, जबकि सोने की कीमत में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
वायदा बाजार में सोना आज सुबह 49,699 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर तक 49,636 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। चांदी के भाव में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। आज सुबह चांदी 67,300 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक बढ़कर 67,429 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।