आगरालीक्स ..आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट और पुलिस का एसएस डिग्री काॅलेज में छापा, गल्र्स टायलेट में मिला अवैध दवाओं का जखीरा, टीम जांच में जुटी हुई है। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक का कहना है कि अभी जांच की जा रही है, दवाएं कहां से आईं और किसके द्वारा दवाएं रखी गई हैं, इसकी जांच चल रही है।
गुरुवार को ड्रग डिपार्टमेंट और पुलिस की टीम ने एसएस डिग्री काॅलेज, ख्यासपुरा में छापा मारा, टीम को एसएस डिग्री काॅलेज में गल्र्स टायलेट से दवाओं का जखीरा मिला है, टीम ने बडी मात्रा में कार्टन में रखी दवाएं जब्त की हैं, इसमें गुर्दा रोग से जुडी हुई दवाएं हैं, स्कूल में दवाएं कहां से आईं और किसके द्वारा स्कूल में दवाएं रखीं गईं, इसकी जांच की जा रही है। टीम पूछताछ कर रही है।
लैब और काॅमन रूम में मिला दवाओं का जखीरा
स्कूल के काॅमन रूम और लैब में ड्रग डिपार्टमेंट को दवाओं का जखीरा मिला है, कार्टन में दवा रखी हुई थी, टीम अभी जांच कर रही है।
आगरा गैंग के बाद पकडा जा चुका है जयपुरिया गैंग
आगरा से देश भर में नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है, पुलिस और ड्रग डिपार्टमेंट की टीम आगरा गैंग के बाद जयपुरिया गैंग के सदस्यों को अरेस्ट कर चुकी है, करोडों की अवैध दवाएं जब्त की जा चुकी हैं।