आगरालीक्स.. आगरा पुलिस ने ब्याज पर रुपये देने के बाद उत्पीडन करने वाले सूदखोरों के लिए आपरेशन मुक्ति शुरू किया है, सूदखारों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, एसपी क्राइम को नोडल अधिकारी बनाया है।
आगरा में सूदखोरी की शिकायतें लगातार बढ रही हैं, लोगों को ब्याज पर रुपये देने के बाद उत्पीडन किया जा रहा है। ब्याज देने के बाद भी मूलधन देने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में शाहगंज में युवक ने आत्महत्या की कोशिश की थी, पुलिस ने सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। इस पर और सख्ती की जा रही है।
सेल करेगी जांच, होगा मुकदमा दर्ज
एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि सूदखोरों के खिलाफ आपरेशन मुक्ति शुरू किया गया है। इसके नोडल अधिकारी एसपी क्राइम बनाए गए हैं, एक सेल गठित की गई है। शिकायत मिलने पर टीम जांच करेगी, साहूकारी का लाइसेंस है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जाएगी। शिकायत सही मिलने पर सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।