नईदिल्लीलीक्स… भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी गतिरोध के दौरान दोनों देशों की सेनाओँ के बीच फिर झड़प होने की खबर है। सिक्कम सीमा पर हुई इस झड़प में 20 चीनी सैनिक और चार भारतीय सैनिक घायल हुए हैं।
चार भारतीय सैनिक भी जख्मी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीनी सैनिकों ने बीते सप्ताह भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय सैनिकों ने उत्तरी सिक्कम स्थित नाकूला में चुनौती दी, जिसके बाद दोनों सेनाओं के बीच झड़प शुरू हो गई। भारतीय सैनिकों ने चीनी सेनाओँ को पीछे धकेलने में कामयाबी हासिल कर ली। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक चार भारतीय सैनिक भी जख्मी हुए हैं।
कई बार हुई हिंसक झड़प
ज्ञातव्य है कि पूर्वी लद्दाख में में भारत और चीन के बीच पिछले कई महीनों से गतिरोध बना हुआ है। पिछली पांच मई को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था, जो दूसरे दिन भी जारी रहा था। दोनों पक्षों में तनाव अब भी बरकरार है।
बातचीत जारी मगर गतिरोध बरकरार
इसदे बाद गलवान घाटी में 15 जून को दोनों देशों की सेनाओँ में फिर हिंसक संघर्ष हुआ, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। चीन की तरफ से किसी हताहत की जानकारी नहीं दी गई उसके बाद दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत शुरू हुई। अब नौवें दौर की बातचीत जारी है लेकिन गतिरोध बकरार है।