आगरालीक्स…आगरा में रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे पेट्रोल के दाम. अब तक के सबसे उच्चस्तर पर…और जानिए कहां 100 रुपये से भी अधिक प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल…
आगरा में 85 रुपये के पार हुआ पेट्रोल
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है. आगरा में पेट्रोल अब तक के सबसे ऊंचे दामों में पहुंच गया है. आगरा में 26 जनवरी 2021, गणतंत्र दिवस पर पेट्रोल के दाम 85.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है जो कि आगरा में अब तक का सर्वाधिक रेट हैं. पिछले लगभग दस दिन से लगातार पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसके अलावा डीजल के दाम भी आगरा में 76.29 रुपये है.
देश के मेट्रो शहरों में ये हैं दाम
मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जो 86.05 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई, जो एक सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. डीजल भी दिल्ली में 76.23 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.दिल्ली के अलावा, अन्य मेट्रो शहरों में भी पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। मंगलवार की तरह, मुंबई में पेट्रोल की दर 92.62 रुपये प्रति लीटर है, कोलकाता में यह दर 87.45 रुपये और चेन्नई में 88.60 रुपये प्रति लीटर है.
4 मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें
दिल्ली: 86.05 रु
मुंबई: 92.62 रु
कोलकाता: 87.45 रु
चेन्नई: 88.60 रु
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 100 रु
देश के चार मेट्रो शहरों की तुलना में राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल सबसे महंगा है। आईओसी की वेबसाइट के अनुसार, यहां सामान्य पेट्रोल की कीमत 98.13 रुपये प्रति लीटर है, जबकि अतिरिक्त प्रीमियम पेट्रोल की दर 100.88 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. जयपुर, राजस्थान में, पेट्रोल की दर 93.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.67 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है.