आगरालीक्स…163 केंद्रों पर होगी आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा. एक लाख 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा…जानिए डिटेल
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर आगरा में संभावित केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है. जानकारी के अनुसार आगरा में लगभग 163 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएंगी. जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) का कहना है कि आगरा में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां चल रही हैं. पिछली बार 158 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जो कि इस बार के अनुमान से 5 केंद्र कम हैं. हालांकि अभी बोर्ड परीक्षाओं की डेट घोषित नहीं की गई है. कोरोना संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंसिंग के लिए इस बार अधिक केंद्र बढ़ने की उम्मीद थी लेेकिन शासन से निर्देश आने के बाद आगरा में पिछली बार से केवल 5 केंद्र ही बढ़ सकते हैं.