आगरालीक्स…52 केंद्रों पर 7876 हेल्थ वर्कर्स को लगाई जाएगी वैक्सीन. मोबाइल पर भेजे गए मैसेज..यहां—यहां लगाई जाएगी वैक्सीन.
आगरा में गुरुवार को वैक्सीन लगाई जाएगी. जिले के 52 केंद्रों पर 7876 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी. ये वैक्सीन 65 सत्रों में लगाई जाएगी, ऐसे में कई केंद्र ऐसे होंगे जहां दो या दो से अधिक सत्र होंगे.इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज भी है जहां गुरुवार को चार सत्रों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी. बुधवार को हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों के मोबाइल पर मैसेज भी भेज दिए हैं. सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी.
इन केंद्रों पर लगाई जाएगी वैक्सीन
शहर
एसएन मेडिकल कालेज चार सत्र, जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान एक सत्र, लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय एक सत्र, जिला अस्पताल एक सत्र
शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में सभी में एक एक सत्र
बुंदूकटरा, सेवला, शाहगंज द्वितीय, नरीपुरा, रकाबगंज, हरीपर्वत वेस्ट, देहतोरा, सिकंदरा, लोहामंडी प्रथम, लोहामंडी द्वितीय, शाहगंज प्रथम, जगदुशरुपुरा, राम नगर, नगला बूढी, नगला पदी, जीवनी मंडी, बल्केश्वर, नया घेर, नरायच, इस्लाम नगर, नाई की सराय, हरीपर्वत ईस्ट, घटिया, मंटोला, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर
निजी अस्पताल
ग्लोबल रेनबो हास्पिटल दो सत्र, पुष्पांजलि हास्पिटल दो सत्र, पारीक हास्पिटल एक सत्र, कमलेश टंडन हास्पिटल एक सत्र, पुष्पांजलि हास्पिटल एक सत्र, स्पर्श मल्होत्रा एक सत्र, रवि हास्पिटल एक सत्र, श्री कृष्णा हास्पिटल एक सत्र.
देहात
स्वास्थ्य केंद्र दो सत्र अछनेरा, अकोला, बाह, बरौली अहीर,एत्मादपुर, फतेहाबाद, खंदौली, शमसाबबाद
स्वास्थ्य केंद्र एक सत्र बिचपुरी, पफतेहपुर सीकरी, जगनेर, जैतपुर कला, खेरागढ, पिनाहट, सैंया.
इस तरह लगाई जाएगी वैक्सीन
28 जनवरी – 52 केंद्र – 7876 स्वास्थ्य कर्मी
29 जनवरी – 40 केंद्र – 4163 स्वास्थ्य कर्मी
4 फरवरी – 40 केंद्र – 4118 स्वास्थ्य कर्मी
जालमा संस्थान में कोवैक्सीन, 51 केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन
जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान में कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन लगाई जाएगी. 51 केंद्रों पर कोविशील्ड लगेगी. केंद्रों पर वैक्सीन भेज दी गई. सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं. केंद्रों के निगरानी कक्ष में मनोरंजन के लिए टीवी भी लगाई जा रही है.