आगरालीक्स.. आगरा के लिए राहत की खबर, उत्कल एक्सप्रेस हुई शुरू, आगरा दिल्ली इंटरसिटी भी जल्द हो सकती है शुरू।
रेलवे ने पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है। उत्कल एक्सप्रेस का आगरा कैंट व राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ठहराव है।
पुरी से चलकर ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन सुबह 09.25 बजे आगरा कैंट व 09.40 बजे राजा मंडी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ऋषिकेश से पुरी जाने वाली ट्रेन दोपहर 02.33 बजे राजा मंडी और 02.45 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आएगी। इसके बाद आगरा इंटरसिटी सहित अन्य ट्रेनों का संचालन भी आगरा से शुरू हो सकता है।