आगरालीक्स…आगरा में ज्वैलर्स के यहां चोरी..वीडियो में देखें-कैसे महिला ने पलक झपकते ही अंडरगारमेंट में रखकर कर दी चेन पार…पुरुष भी था साथ…
एमजी रोड स्थित कक्कड़ ज्वैलर्स के यहां से मंगलवार को ग्राहक बनकर आए महिला और पुरुष ने दो तोले से अधिक की चेन चोरी कर ली. कक्कड़ ज्वैलर्स के परम कक्कड़ ने कहा कि मंगलवार को शाम चार बजे एक महिला और पुरुष ग्राहक बनकर शोरूम में आए और चेन पसंद करने लगे. इसी दौरान पुरुष ने एक चेन अपने हाथ में रख ली और धीरे से महिला के हाथों में दे दी. महिला ने पलक झपकते ही उसे सूट के अंदर डाल दिया. थोड़ी देर बाद दोनों वहां से चले गए. चेन गायब होने की जानकारी जैसे ही परम कक्कड़ को लगी तो उन्होंने शातिर ग्राहकों की बाहर जाकर तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. उनका कहना है कि चेन सोने की थी और दो तोले से अधिक की थी और उसकी कीमत एक लाख 17 हजार रुपये है.
सीसीटीवी फुटेज में दोनों चेन पार करते हुए दिखाई दे रहे है. परम कक्कड़ का कहना है कि कोई भी इनको पहचानता हो तो वो उनके नंबर 9760607070 पर सूचना दें.