आगरालीक्स…आगरा में मौसम फिर बदलेगा…बादल छाएंगे. बारिश भी होगी. मौसम विभाग ने कहा-दो दिन बाद फिर से तापमान में आएगी गिरावट.
आगरा में पिछले पांच दिन से धूप खिल रही है. सुबह से ही सूर्य भगवान दर्शन देने समय पर आ जाते हैं. धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है और लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही शीतलहर से राहत मिली है. बुधवार सुबह भी धूप खिली. दोपहर को हल्की गर्मी का भी अहसास हुआ. लेकिन शाम होते-होते अचानक बादल छाने लगे. कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और इसके कारण बारिश होने की भी आशंका है. ऐसे में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है. बारिश होने के दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की आशंका देखी जा रही है. इंडियन मेटियोरोलोजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है. हालांकि तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा लेकिन शनिवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट की आशंका है.
आईएमडी के अनुसार ये रहेगा तापमान
| 03-Feb | 10.0 | 28.0 | Mainly clear sky becoming partly cloudy towards afternoon or evening | |
| 04-Feb | 11.0 | 27.0 | Partly cloudy sky | |
| 05-Feb | 12.0 | 25.0 | Partly cloudy sky |