आगरालीक्स.. आगरा में एसएसपी बबलू कुमार ने एक थाने के दरोगा सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
आगरा के ग्रामीण क्षेत्र में अवैध खनन होता है। इसे लेकर 16 जनवरी को एक आडियो वायरल हुआ। इस आडियो में थाना खेरागढ का दरोगा पुष्पेंद्र रेत से लदे ट्रकों को निकालने के लिए 1. 5 लाख रुये मांग रहा था। इस मामले की एसपी वेस्ट से जांच कराई गई। इस पूरे मामले में दरोगा के साथ ही दो पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड का भी नाम सामने आया।
चार निलंबित
एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि एसपी वेस्ट की जांच रिपोर्ट के बाद दरोगा पुष्पेंद्र कुमार, सिपाही सूरज सिंह, वीकेश कुमार को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड हरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी है।