आगरालीक्स.. आगरा में नगर निगम की सीमा विस्तार की कवायद तेज हो गई है। कैलाश मंदिर, रमाडा होटल, इनर रिंग रोड को नगर निगम की सीमा में शामिल करने पर आठ फरवरी को बुलाए गए अधिवेशन में मुहर लगेगी।
नगर निगम का आठ फरवरी को अधिवेशन है। अधिवेशन में आगरा नगर निगम की सीमा में कैलाश मंदिर को शामिल करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी। नगर निगम के संपत्ति विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलाश मंदिर स्वामी मुस्तकिल का हिस्सा है और नगर निगम की सीमा से दो किलोमीटर है। बांईपुर गांव की सीमा कैलाश मंदिर से सटी हुई है। बांईपुर और कैलाश मंदिर को नगर निगम की सीमा में शामिल किया जा सकता है।
इरनरिंग रोड तक होगी नगर निगम की सीमा
फतेहाबाद रोड पर कलाल खेरिया गांव के बीच मायापुर गांव को भी नगर निगम सीमा में शामिल किया जाना है। इससे होटल रमाडा, इनर रिंग रोड नगर निगम सीमा में आ जाएगा। इससे टैक्स के रूप में नगर निगम की आय बढेगी, साथ ही नगर निगम विकास कार्य करा सकेगा।