Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Petrol-Diesel price in Agra at record level, People said – now it’s too much# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Petrol-Diesel price in Agra at record level, People said – now it’s too much# agranews

263

आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल—डीजल के दाम रिकॉर्डस्तर पर. इस माह में 7 बार बढ़ चुके हैं दाम..आगरावासी बोले—हद हो गई. अब तो 100 रुपये का पेट्रोल मालूम ही नहीं पड़ता.

डीजल—पेट्रोल में नहीं थम रही बढ़ोतरी
पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. इस महीने के अभी तक 13 दिनों में पेट्रोल के दाम 7 बार बढ़ चुके हैं और इस दौरान करीब दो रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. वहीं डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं और इनके दामों के थमने का कहीं से कोई आसार नहीं दिखाई दे रहा है. हालत ये है कि पिछले पांच दिनों में लगातार दाम बढ़े हैं. आगरा में इस समय पेट्रोल के दाम 86.98 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल के दाम 78.80 रुपये है.

महंगाई पर आगराइट्स गुस्से में
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर आगराइट्स ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं. उनका कहना है​ कि अब तो हद हो गई. जानिए क्या कहते हैं लोग…

दयालबाग के रहने वाले जितेंद्र कुमार का कहना है कि समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ये दाम कहां जाकर रुकेंगे. पिछले पांच दिन से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. सरकार इस वृद्धि को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है.

एक कंपनी में मार्केटिंग का काम देखने वाले आशीष का कहना है कि मुझको डेली 50 किलोमीटर तक की मार्केट कवर करनी होती है. कंपनी की तरफ से एकमुश्त ही पेट्रोल के लिए रकम दी जाती है. लेकिन अब तो अपनी जेब से ही खर्चा करना पड़ रहा है. पेट्रोल डीजल के दाम कम होने चाहिए.

सेल्समैन पवन दुबे का कहना है कि हद हो गई…दाम कम होने चाहिए लेकिन लगातार बढ़ रहे हैं. पहले 500 रुपये का पेट्रोल मैं 10 दिन तक कवर करता था लेकिन अब गाड़ी में 500 रुपये का पेट्रोल मालूम ही नहीं पड़ता. एक सप्ताह से पहले ही भरवाना पड़ता है.

डीजल का भाड़ा आटो चलाने वाले राकेश का कहना है कि हमारी गाड़ी डीजल की है लेकिन अब तो डीजल के दाम भी पेट्रोल के बराबर पहुंच रहे हैं. कुछ बचता ही नहीं. दिनभर मेहनत करो और पल्ले कुछ पड़ता नहीं.

8 स्टेट्स में 90 के पार है पेट्रोल के दाम
बात अगर आगरा से बाहर देश की अन्य मेट्रो सिटीज की हो तो देश के लगभग 8 स्टेट्स और लगभग 20 मेट्रो सिटीज में इस समय पेट्रोल के दाम 90 रुपये से ऊपर हैं. यही नहीं मुंबई, इंदौर, जयपुर जैसे शहरों में तो 100 रुपये के करीब पेट्रोल के दाम प्रति लीटर होने वाले हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!