आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो का मॉडल तैयार हो रहा है, सीएम मेट्रो के मॉडल का उदघाटन कर सकते हैं, मॉडल में देख सकेंगे, आगरा मेट्रो में क्या होगा विशेष, कब दौडने लगेगी मेट्रो।
आगरा मेट्रो का सात दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल उदघाटन किया था, पहले चरण में आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच छह मेट्रो स्टेशन बनने हैं, ताजमहल पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद, आगरा किला सहित छह मेट्रो स्टेशन का काम 2022 तक पूरा होना है, तीन मेट्रो स्टेशन पर काम चल रहा है।
सीएम कर सकते हैं मेट्रो के मॉडल का उदघाटन
आगरा मेट्रो का मॉडल तैयार किया जा रहा है, इसे लोग देख सकेंगे। मेट्रो के माडल से पता चल जाएगा कि मेट्रो किस तरह की होगी। क्या सुविधाएं होंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा मेट्रो का मॉडल तैयार किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ मेट्रो के मॉडल का उदघाटन कर सकते हैं। इसकी तैयारी चल रही है।
इन छह स्टेशन पर दौडेगी मेट्रो
ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच पहले चरण में दिसंबर 2022 तक छह किलोमीटर में ताजमहल पूर्वी गेट, बसई, फतेहाबाद ये मेट्रो स्टेशन होंगे। जबिक ताजमहल, आगरा किला, जामा मस्जिद अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन चलने लगेगी।
लखनऊ मेट्रो से आगरा मेट्रो की तकनीकी उम्दा
एमडी कुमार केशव ने कहा कि आगरा मेट्रो लखनऊ मेट्रो से भी अत्याधुनिक होगी। आगरा मेट्रो के कोच में एलईडी स्क्रीन, मॉर्डन सिंगलिंग प्रणाली होगी।