आगरालीक्स…आगरा की महिला विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी. जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल. मुकदमा दर्ज
थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया पर आगरा की महिला विधायक के खिलाफ एक युवक ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अभद्र टिप्पणी कर दी. इस संबंध में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 निवासी हर्ष दिवाकर ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना मलपुरा में तहरीर दी है. हर्ष दिवाकर के अनुसार मेरी बुआ विधायक हेमलता दिवाकर ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया एक समाचार पत्र में दी थी. इस समाचार पत्र की कटिंग काटकर मलपुरा के भूपेंद्र उपाध्याय ने अपनी आईडी से अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर दी. हर्ष दिवाकर ने कहा कि उसे भी टैग किया गया है और गाली गलौज भी लिखी गई है. हर्ष दिवाकर ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है र्और समाज में इसको लेकर आक्रोश जताया है. एसएसपी के आदेश पर थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बताया जाता है कि एक आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया गया है.